दौसा पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा संकल्प अभियान बारिश में भी निकाली जागरूकता रैली
Dausa,Police,launched,Women,Safety,Sankalp,Campaign,and,took,out,awareness,rally,even,in,the,rain
दौसा पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा संकल्प अभियान, बारिश में भी निकाली जागरुकता रैली
दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को जन जागरुकता कार्यक्रम और "महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान" चलाया गया।
इस अभियान की रैली को डीआईजी श्वेता धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पीजी कॉलेज से गांधी तिराहे तक निकाली गई। रैली शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों और अन्य अधिकारियों ने बारिश के बीच भी अपना निर्धारित रूट पूरा किया।
रैली में महिला पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर शहर में आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर SP पीयूष दीक्षित, ASP शंकर लाल मीणा, योगेंद्र फौजदार* सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।