महिला की हत्या का आरोप           

महिला की हत्या का आरोप           

महिला की हत्या का आरोप                                                                                                                                              जोधपुर/जोधपुर के पावटा की रहने वाली विवाहिता की मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे जहर दिया गया है। जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई। यहां आईसीयू में जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद उसकीमौत हो गई। परिजन मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर बैठे हैं। थोड़ी देर में बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विवाहिता धर्मधारी की रहने वाली थी। खुशबू की शादी साल 2022 में की गई थी। खुशबू के भाई इंदरजीत सिंह निवासी धर्मधारी की और से उसके पति हर्षित सिंह पुत्र चंद्रसिंह राजपुरोहित निवासी पिलोवनी, हॉल निवासी 29 पावटा सी रोड महामंदिर के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।

आरोप है कि ससुराल मे उनकी बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट कर जहर दे दिया गया। इसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। यहां इलाज के दौरान खुशबु की मौत हो गई।

पाली जिले के धर्मधारी हाल पाली के जवाहर नगर रहने वाले व्यापारी अमरसिंह राजपुरोहित की 32 साल की बेटी खुशबू की शादी मई 2022 में पिलोवनी हाल जोधपुर निवासी हर्षितसिंह पुत्र चंदनसिंह के साथ हुई थी। हर्षित सिंह का जयपुर में व्यापार है। मृतका के भाई इन्द्रजीत आरोप है कि शादी के कुछ समय तो सबकुछ ठीक चल रहा था। फिर धीरे-धीरे रिश्ते बिगड़ने लगे। खुशबू के कहने के बाद भी हर्षित उसे अपने साथ जयपुर नहीं ले जा रहा था और कभी महीने में तो कभी दो महीने में जोधपुर आता था।