कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का किया स्वागत

Congress,workers,welcomed,former,CM,Ashok,Gehlot

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का किया स्वागत
दौसा रेलवे जंक्शन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का स्वागत करते कांग्रेस के कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का किया स्वागत


दौसा: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार को दौसा रेलवे जंक्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। बता दे की जयपुर से आगरा जाते समय दौसा रेलवे जंक्शन पर ट्रेन रूकते ही वहां खड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओ की सभी मालाओं को पूर्व सीएम अशोक गहलोत कोच के गेट पर खड़े खड़े वापस कार्यकर्ताओ को पहनाकर उनका अभिवादन भी किया। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में सांसद मुरारीलाल मीणा,दौसा विधायक डीसी बैरवा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्लेटफार्म नंबर 2 पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का स्वागत किया।