गुरू पूर्णिमा: विधायक डी. सी. बैरवा ने राम मंदिर में टेका माथा लिया आशीर्वाद
Guru,Purnima,MLA,D.C,Bairwa,bowed,his,head,in,Ram,temple,and,took,blessings
गुरु पूर्णिमा: विधायक डी.सी. बैरवा ने राम मंदिर में टेका माथा, लिया आशीर्वाद
दौसा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज दौसा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। दौसा विधायक डी.सी. बैरवा बुधवार सुबह दौसा स्थित राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में विधायक का स्वागत संत अमर दास जी महाराज ने किया। इस दौरान विधायक ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
गुरु ही जीवन के मार्गदर्शक हैं
दर्शन के बाद विधायक डी.सी. बैरवा ने कहा: गुरु पूर्णिमा हमें यह याद दिलाती है कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं। आज अमर दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मैं धन्य हुआ। उन्होंने जो मान-सम्मान दिया उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। हम सब मिलकर दौसा को विकास के नए आयाम तक ले जाएंगे।
मंदिर में विशेष आयोजन
गुरु पूर्णिमा के चलते राम मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
संत अमर दास जी महाराज ने भी इस मौके पर कहा कि "सेवा और समर्पण ही सच्ची गुरु भक्ति है। उन्होंने क्षेत्र की शांति और तरक्की की कामना की। विधायक के इस दौरे के दौरान कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।