नांगल बैरसी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला कलक्टर ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
The,District,Collector,gave,message,cleanliness,donating,labor,Government,Higher,Secondary,School,Nangal,Bairsi
नांगल बैरसी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
दौसा, 14 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। दौसा पंचायत समिति के नांगल बैरसी व दौसा शहर के मुक्ति बाग में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुए।
जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जन-जागरूकता एवं सौंदर्यकरण आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत दौसा पंचायत समिति के नांगल बैरसी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उप जिला प्रमुख मानदाता मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चन्द गंगवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मीना, विकास अधिकारी पंचायत समिति दौसा मातादीन मीना, जिला परियोजना समन्यवक नवीन कुमार सैनी, प्रशासक नांगल बैरसी हंसा देवी मीना, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राओं ने भी विद्यालय परिसर के बाहर श्रमदान किया।
इस अवसर पर 13 दिसम्बर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुक्ति बाग में किया श्रमदान
इसी प्रकार जिला प्रशासन व नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत दौसा शहर में सुबह चाणक्य छात्रावास के सामने मुक्ति बाग में श्रमदान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा, दौसा जिला मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, एनजीओ कर्मचारी, नगर परिषद स्टाफ एवं आम जन ने मुक्ति बागेश्वर के अंदर श्रमदान किया। इस दौरान मुक्ति बाग के अंदर विशेष साफ-सफाई की गई एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।