नांगल बैरसी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण समारोह
Unveiling,ceremony,statue,Lord,Birsa,Munda,World,Tribal,Day,Nangal,Bairsi
नांगल बैरसी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित
दौसा। : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दौसा जिले की ग्राम पंचायत नांगल बैरसी में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में कांग्रेस नेता दौसा सांसद मुरारी लाल मीना व दौसा विधायक डी.सी. बैरवा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान मुरारी लाल मीना ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष का प्रेरणादायी प्रतीक है। उनका साहस, त्याग और संघर्ष हमेशा हमें अपने समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। मुरारी लाल मीना ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन "जय आदिवासी | जय बिरसा मुंडा | जय हिंद" के नारों के साथ हुआ।