बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से परेशान कॉलोनी वाशियों ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
Troubled,by,lack,drainage,rain,water,Colony,residents,submitted,memorandum,Collector
बारिश के पानी की निकासी नही होने से परेशान कॉलोनी वाशियों ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
दौसा। जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। ऐसा ही हाल जयपुर बायपास एनएच 21 पर और वार्ड नंबर 1 में बारिश का पानी भरने से तालाब जैसे हालात बन गए है। लोगों का आना जाना ठप हो गया है। जयपुर बायपास एनएच 21 पर दो दो फिट पानी भर गया। पानी की निकासी नही होने के कारण हाईवे का पुरा पानी प्रतीक विहार कॉलोनी के रास्ते में भर गया यहां पानी की निकासी नही होने के कारण पानी सड़क पर भर जाने से हालात और बिगड़ गए। जिससे आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। कॉलोनी के लोग घरों में कैद हो गए लोगो को आने जाने मैं परेशानी हो रही थी। कॉलोनी वाशियों की इस समस्या को देखते हुए द भास्वर टाइम्स ने 25 अगस्त को खबर प्रकाशित कर कॉलोनी के रास्ते और हाईवे पर जलभराव व पानी निकासी नही होने का मुद्दा उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद दुसरे दिन कॉलोनी वासी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने जिला कलेक्टर और दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा उर्फ डीसी बैरवा को ज्ञापन दिया।
प्रतीक विहार कॉलोनी वाशियों का कहना है की जयपुर बायपास एनएच 21 पर बारिश का पानी भरने से पूरा हाईवे का पानी कॉलोनी के रास्ते में भर गया। पानी की निकासी की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन दिया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से हर बारिश में यही हाल होता है। जिसके चलते कॉलोनी में पानी भर जाता है और भर रहा है। लेकिन अबतक कोई स्थाई समाधान नही, वर्तमान स्थिति कॉलोनी में जलभराव के कारण कॉलोनी वाशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और कॉलोनियां तालाब में तब्दील हो गई। जिला कलक्टर और दौसा विधायक को दिए गए ज्ञापन में कॉलोनी वाशियों ने समस्या का जल्द समाधान करने की मांग कि है। ज्ञापन देने में गिर्राज गुर्जर, बाबूलाल सैनी ,रमेश शर्मा, सुनील एक्सीलेट क्लासेस ,मनोज गुर्जर, बेनी प्रसाद सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कई बार पानी निकासी मार्गो पर अवैध अतिक्रमण के कारण पानी का प्रवाह रूक जाता है। जिससे जलभराव होता है। शहर में बुनियादी ढांचे की कमी और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी पर कई सवाल उठ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।