समाजसेवी विजयसिंह चौहान के 87वें जन्मदिन पर नागरिकों ने किया भावभीना अभिनंदन 

समाजसेवी विजयसिंह चौहान के 87वें जन्मदिन पर नागरिकों ने किया भावभीना अभिनंदन 

 समाजसेवी विजयसिंह चौहान के 87वें जन्मदिन पर नागरिकों ने किया भावभीना अभिनंदन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । नगर के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक व प्रमुख समाजसेवी विजयसिंह चौहान के 87वें जन्मदिन पर नागरिकों ने उनका सार्वजनिक भावभीना अभिनंदन कर उनके पूर्ण स्वस्थ व शतायु होने की कामना प्रभु से की । स्थानीय न्यू मॉर्डन सैकंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय संरक्षक मुकनाराम सांखला ने की जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी बहादुरसिंह खींची रहे । समारोह के विशिष्ठ अतिथि बिड़ला स्कूल के एम डी मदनलाल गहलोत, साहित्यकार नवनीत राय 'रुचिर' व फौजी अशोक सैन थे ।

कार्यक्रम में कवि - शिक्षक नवनीत राय 'रुचिर' ने विजयसिंह चौहान के सम्मान में काव्यमय अभिनंदन पत्र की सरस प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की । तत्पश्चात अभिनंदन पत्र समाजसेवी चौहान को भेंट किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती व भारत माता की पूजा अर्चना की । विद्यालय परिवार की एम डी श्रीमती निर्मला कंवर ऋतुराज सिंह चौहान ने अतिथियों का बहुमान किया । तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक चौहान का माल्यार्पण , साफा, शॉल, व स्मृति चिह्न भेंटकर सार्वजनिक अभिनंदन किया । विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग नयनाभिराम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया । अंत में आभार की रस्म प्रधानाचार्य गंगासिंह सांखला ने अदा की । कार्यक्रम का सरस संचालन शिक्षक भरत सोलंकी ने किया ।

समारोह में पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवीलाल जी सांखला, योग शिक्षिका श्रीमती वीणा जी भटनागर, पार्षद लक्की जोशी, युवा कवि मनोहरलाल पालड़िया, इंजीनियर अजय गुप्ता, शिक्षक हेमंत सोलंकी, सत्यप्रकाश चौहान, नेहड़ा बेरा के रामलाल, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सत्तू सिंह भाटी, पी डब्ल्यू डी के संतोष सिंह, नरपतसिंह सोढ़ा, दिलीप सोनी, मुकेश परिहार, असलम मेहर तथा विद्यालय शिक्षक मोहम्मद हुसैन, सीमा भाटी, मानसी टांक, अंजुमन बानो, सकीना बानो, दीक्षा सांखला, विपाशा मकवाना, पूनम परिहार, मोहम्मद फिरोज, हेमलता सांखला सहित विद्यालय के अभिभावकों व विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई ।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति स्काउटर रहे विजयसिंह चौहान सन 1988 में राज्यपाल के करकमलों से प्रदेश के श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मादृत हुए । सेवानिवृत्ति से पूर्व ही आप विभिन्न सेवा प्रकल्पों से जुड़े रहे आज आप विलक्षण व्यक्तित्व व कृतित्व के धनी के रूप में सोजत क्षेत्र के महान कर्मयोद्धा व जन जन के प्रेरणापुंज के रूप में जाने जाते हैं । छियासी की उम्र में भी ब्रह्ममुहुर्त में उठ नियमित आसन कसरत ध्यान करना आपकी विशेषता है । सोजत सेवा मंडल में नियमित सेवाएँ देना आपकी दिनचर्या का प्रमुख अंग है ।