बांगड़ कॉलेज प में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ’

बांगड़ कॉलेज प में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ’

राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ’

पाली मई। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय बांगड स्नतकोत्तर महाविद्यालय, पाली में 01 मई 2026 से कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारम्भ हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 है। इच्छुक प्रवेशार्थी http//:dceapp.rajasthan.gov.in पर लोगिन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से कार्यक्रमानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय बांगड स्नतकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन एक मई से शुरू हो गए.आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 मई अंतरिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 मई अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 मई तथा प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 27 मई निर्धारित किया गया है।

प्रवेश सम्बन्धित जानकारी के लिए http//:dceapp.rajasthan.gov. पर लोगिन करें या महाविद्यालय अकादमिक शाखा से सम्पर्क कर सकते है।