*राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में " सेंनेटरी कैरियर फेयर " का हुआ आयोजन* 

*राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में " सेंनेटरी कैरियर फेयर " का हुआ आयोजन* 
*राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में " सेंनेटरी कैरियर फेयर " का हुआ आयोजन* 

*राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में " सेंनेटरी कैरियर फेयर " का हुआ आयोजन* 

*देश-विदेश के 46 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्राओं व अभिभावकों का भविष्य के कैरियर के प्रति मार्गदर्शन किया*

*छात्राओं व अभिभावको ने इस कैरियर फेयर आयोजन की सराहना की*

*महाराजा गज सिंह जी ने कैरियर फेयर आयोजन को उपयोगी बताया*

    जोधपुर, 2 मई । राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर में शनिवार को विद्यालय परिसर मे *सेंटेनरी कैरियर फेयर* का आयोजन हुआ।इसमें देश-विदेश के 46 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर छात्राओं व अभिभावकों का मार्गदर्शन किया. प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कैरियर फेयर का विधिवत उद्घाटन किया ।

*महाराजा गज सिंह जी ने कैरियर फेयर को उपयोगी बताया*

   महाराजा गज सिंह व जी महारानी हेमलता राज्ये जी ने राजमाता कृष्णा कुमारी जी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत राजमाता स्कूल द्वारा आयोजित सेंनेटरी कैरियर फेयर के आयोजन को उपयोगी बताया । 

    प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आयोजन राजमाता कृष्णा कुमारी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत किया गया है जिसका उद्देश्य छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने कहां की आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक कैरियर विकल्पों तक सीमित नहीं रहकर अपनी रुचि क्षमता और बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप मार्ग चुनना चाहिए ।उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि कैरियर फेयर विद्यार्थियों को सही दिशा देने उनके सपनों को पहचानने तथा उन्हें वास्तविक अवसरों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मेप माय यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2002 बैच की पूर्व छात्रा अमृता डूडिया द्वारा किया गया है।

   डीन एकेडमिक सीनियर श्रीमती सीमा मल्होत्रा बख्शी ने कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक उपयोगी एवं समानुकूल पहल है । उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कैरियर के क्षेत्र में अनगिनत संभावनाएं उपलब्ध है किंतु सही मार्गदर्शन के अभाव में विद्यार्थी भ्रमित हो जाते हैं ऐसे में यह फेयर उन्हें विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर प्रदान करता है ।

     कैरियर फेयर के विद्यालय संयोजक यतीश कासर गौड़ एवं डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि केरियर फेयर से छात्राओं को प्रोत्साहन मिला नए-नए क्षेत्रों को अपनाने तकनीकी कौशल विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोचने की क्षमता को बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ। कैरियर फेयर विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ ।

 *देश-विदेश के 46 प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने किया मार्गदर्शन* 

     प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह ने बताया कि कैरियर फेयर में देश-विदेश के 46 विश्वविद्यालयों जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय एलाइंस यूनिवर्सिटी एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान अशोका यूनिवर्सिटी एटलस स्किल टेक यूनिवर्सिटी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी जी डी गोयंका यूनिवर्सिटी ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी , कर्नावती यूनिवर्सिटी पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड फीस यूनिवर्सिटी थापर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (वी आई टी ), यूपीईसी वाक्ससेन यूनिवर्सिटी ने कैरियर फेयर में आकर अलग-अलग काउंटर में बैठकर छात्राओं व अभिभावकों का मार्गदर्शन किया । इनमें भारत अमेरिका कनाडा जापानआयरलैंड हांगकांग फ्रांस इटली एवं अन्य देशों के विश्वविद्यालय शामिल हुए ।छात्राओं ने विभिन्न स्टॉल पर जाकर पाठ्यक्रम प्रवेश प्रक्रिया छात्रवृत्ति योजनाएं कैरियर संभावनाएं एवं कैंपस जीवन संबंधित जानकारी प्राप्त की । पीआरओ राजेंद्र सिंह लिलियां ने बताया कि छात्राओं ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधे प्रश्न पूछे एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया । अनेक अभिभावकों ने भी इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों के भविष्य की दिशा तय करने में उपयोगी सुझाव प्राप्त किए व जानकारी ली.

*इन विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन*

      कैरियर फेयर में विदेशी विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ़ कनेक्टिकट ( यू एस ए ),यूनिवर्सिटी ऑफ़ गॉलवे ( आयरलैंड ) यूनिवर्सिटी ऑफ़ हॉन्गकोंग यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोक्यो (जापान ) यूनिवर्सिटी सैन डिएगो , जुनीटा कॉलेज ( यू एस ए ) रीन हार्ड्स यूनिवर्सिटी सहित केंपस फ्रांस एवं यस जर्मनी एजुकेशन जैसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थानों ने भी महत्वपूर्ण जानकारी देकर मार्गदर्शन किया ।

*विषय विशेषज्ञो ने छात्राओं से किया संवाद*

   फेयर में इंजीनियरिंग, चिकित्सा विधि प्रबंधन मीडिया डिजाइन आर्ट्स डेटा साइंस एआई एवं अन्य उभरते क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्राओं से संवाद किया । उच्च शिक्षा के अवसरों वैश्विक ट्रेंड्स और केरियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । इस दौरान पूर्व छात्राओं ने भी अपने अनुभव सांझा कर वर्तमान छात्राओं को प्रेरित किया । 

  *अभिभावकों ने बताया सराहनीय कदम* इस अवसर परअभिभावकों का की आज के समय में बच्चों के लिए सही दिशा चुनना कठिन हो गया है ऐसे में आयोजन अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ । विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ भविष्य निर्माण की दिशा में भी सराहनीय कदम उठाया ।विद्यार्थियों में भी कार्यक्रम के प्रति अत्यधिक उत्साह देखा गया । समापन अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने सभी सहभागी विश्वविद्यालय अभिभावकों छात्राओं एवं सहयोगी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया ।

----------