घर में चोरी का प्रयास आरोपी पडोसी गिरफ्तार

घर में चोरी का प्रयास आरोपी पडोसी गिरफ्तार

जोधपुर।2 मई। बोरानाडा थाना क्षेत्र में गत 22 अप्रैल की रात लगभग 3:40 बजे एक घर मे अज्ञात व्यक्ति ने अनधिकृत प्रवेश कर महिला का मंगलसूत्र और कर्णफूल चोरी करने का प्रयास किया।

घटना के समय परिवार सो रहा था। महिला के चिल्लाने पर पति ने अज्ञात व्यक्ति का पीछा किया और आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र सम्पतराज विश्नोई के रूप में की गई। 

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ 305(a) और 62 BNS के तहत दर्ज कर आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का अग्रिम अनुसंधान जांच जारी है।