राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक संघ का प्रदेश अधिवेशन रविवार को

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक संघ का प्रदेश अधिवेशन रविवार को

पाली 2 मई। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का 43 वां प्रदेश महासमिति अधिवेशन रविवार को माली समाज भवन,पाली में आयोजित किया जाएगा।

 प्रदेश महासमिति अधिवेशन में नये शिक्षा सत्र में शिक्षक एवं शिक्षार्थी को जो चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उन पर मंथन किया जाएगा।

 राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश महासमिति अधिवेशन में मुख्य रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पदोन्नत शिक्षकों की काउंसलिंग, ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती तथा शिक्षा में नवाचार तथा नामांकन वृद्धि पर मंथन होगा ।

प्रदेश‌ मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने बताया कि अधिवेशन में राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न होंगे।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवेशन संयोजक राधेश्याम सोनी ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य अतिथि श्री ज्ञानचंद पारख पूर्व विधायक पाली तथा अध्यक्षता श्री महेंद्र बोहरा पूर्व सभापति नगर परिषद पाली रहेंगे ।

संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष प्रदेश महासमिति की बैठक का आयोजन होता है इस बार आयोजन का सौभाग्य पाली जिले को मिला है इसमें पाली जिले की पुरुष तथा महिला कार्यकारिणी भाग लेगी तथा शिक्षकों की समस्याओं की चर्चा प्रदेश महासमिति अधिवेशन में की जाकर सरकार को शिक्षको की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा ।

जिला मंत्री रतन बारूपाल ने बताया कि इस महासमिति के अधिवेशन में राजस्थान के प्रत्येक जिले के पदाधिकारी भाग लेंगे तथा शिक्षकों की ज्वलंत समस्या पर चर्चा कर उन्हें दूर करने के उपायों पर चर्चा करेंगे ।

महासमिति के अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा शर्मा हेमंत दवे महेंद्र आसेरी,विक्रम सिंह राजावत दलपत राज रांकावत आदि लगे हुए हैं।