नीट-2026 परीक्षा 3 मई को जिले में 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित

नीट-2026 परीक्षा 3 मई को जिले में 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित*

पाली 2 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा नीट-2026 परीक्षा का आयोजन रविवार 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा। जिले में यह परीक्षा 5 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही एक सतर्कता दल का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

*जिले के परीक्षा केंद्र एवं परीक्षार्थियों की संख्या*

श्री बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली – 480 राजकीय कन्या महाविद्यालय पाली – 403 पीएमश्री श्री बांगर राउमावि पाली – 480 पीएमश्री सेठ मुकनचंद बालिया राबाउमावि पाली – 480 राजकीय बालिका उमावि मिल एरिया पाली – 168इस प्रकार जिले में कुल 2011 परीक्षार्थी नीट-2026 परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

-------------