जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति 5 मई को रहेगी बाधित*

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति 5 मई को रहेगी बाधित*

*जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति 5 मई को रहेगी बाधित*

जोधपुर/ ग्रीष्म ऋतुके लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 5 मई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी । 

जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 5 मई को होने वाली जलापूर्ति 6 मई को तथा 6 मई को होने वाली जलापूर्ति 7 मई को की जाएगी।

झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 5 मई को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 6 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 7 मई को एवं 7 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 8 मई को होगी।

––00––