महापंचायत में विधायक भागचंद टांकड़ा पर लगाए आरोपों का विधायक टांकड़ा ने दिया जवाब
MLA,Tankada,responded,allegations,leveled,against,MLA,Bhagchand,Tankada,Mahapanchayat
महापंचायत में विधायक भागचंद टांकड़ा पर लगाए आरोपों का विधायक टाकड़ा ने दिया जवाब
दौसा। कोलवा थाना क्षेत्र में हाल ही चोरी की घटनाओं को लेकर 17 अगस्त को सर्वसमाज की महापंचायत आयोजित की गई थी जिसमें बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा पर आरोप लगाए गए थे। की बांदीकुई विधायक तो सो रहा है..वो हमारा विधायक ही नही है। पैसे देकर विधायक बना है। महापंचायत मे ऐसे कई आरोप विधायक पर लगाए गए थे। इसके बाद महापंचायत में बांदीकुई विधायक पर लगाए गए आरोपों का विधायक टांकड़ा ने जवाब दिया कहा की ना मै सोता हुं और ना ही सोने देना हुं.. टांकड़ा ने कहा पूर्व विधायक की सदन में सोते हुए फोटो अगर किसी को चाहिए तो बता देना लाकर दूंगा.. टांकड़ा ने साफ कहा कि किसी भी युवा साथी को घबराने की जरूरत नही है हर सवाल और हर आरोप का ऐसे लोगो को मुँहतोड़ जवाब दो.. मै हर तरह आपके साथ खड़ा हुं। उन्होंने कहा विधानसभा में सबसे ज्यादा गरज बांदीकुई विधायक की थी। विधायक भागचंद टांकड़ा ने यह बयान अरनिया गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लेकिन द भास्वर टाइम्स इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।