धारीवाल निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
धारीवाल निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष जोधपुर /श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघीय श्रावक संस्थान नेहरू पार्क निमाज की हवेली जोधपुर में चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चयन किया गया.
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघीय श्रावक संस्थान(रजिस्टर्ड) की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत आगामी तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष पद के लिए साधारण सभा द्वारा निर्विरोध रूप से सुकनराज धारीवाल को अध्यक्ष चुना गया।साथ ही आगामी तीन वर्षों के लिए कार्य कारिणी तथा पदाधिकारियों के चयन के लिए सुकन राज धारीवाल को अधिकृत किया गया ।
संघ की चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत होकर सुकन राज धारीवाल के नाम का समर्थन किया। उनके निर्विरोध चयन से संघ के सदस्यों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धारीवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा एवं संगठन के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।