पीएनजी कनेक्शन के उपयोग की अपील

पीएनजी कनेक्शन के उपयोग की अपील

पीएनजी कनेक्शन अधिक से अधिक उपयोग में लेने के लिये जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने आमजन से की अपील’

पाली, 30 मार्च। जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने आज सोमवार को आमजन से पीएनजी गैस कनेक्शन उपयोग में लेने की अपील की है। पाली शहर, सुमेरपुर शहर, सांडेराव और फालना में आईजीएल कंपनी के द्वारा घरेलू गैस पाइपलाइन (पीएनजी) के जरिए 24 घंटे गैस की आपूर्ति की जा रही है।

’पीएनजी का उपयोग करें तथा जिनके पीएनजी कनेक्शन है वे एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर करें’

इन शहरों के सभी निवासियों से अपील की जाती है कि जहां-जहां भी पीएनजी की लाइन है, वे अपने घरों में पीएनजी कनेक्शन लेने हेतु पंजीकरण करवाये। पाली कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीएनजी कनेक्शन करवाएं तथा जिन्होंने पूर्व में पीएनजी कनेक्शन ले रखा है वे अपना एलपीजी कनेक्शन सरेण्डर करें ताकि निर्बाध रूप से गैस की आपूर्ति आमजन को मिल सके।  

इच्छुक उपभोक्ता 31 मार्च से पूर्व आवेदन कर इस विशेष छूट का लाभ उठा सकते है तथा स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक पाईप गैस सेवा से जुड़ें। अधिक जानकारी के लिए आईजीएल कंट्रोल रूम पाली नंबर $917428769761 और हेल्पलाइन नंबर 18001025109 -& www.iglonline.net पर सम्पर्क कर सकते है। कम्पनी के द्वारा ऑफलाइन आवदेन के लिए कॉल करने पर कर्मचारी द्वारा उनकी निवास स्थान पर पंजीयन करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।