मंगलवार को खेतलाजी दरबार मे पहुंचेगा पैदल संघ
*कल मंगलवार को खेतलाजी दरबार मे पहुंचेगा पैदल संघ*
*भक्त परिवार के वार्षिक महोत्सव के साथ होगा लाभार्थियों का सम्मान*
पाली 30 मार्च । श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त परिवार द्वारा आयोजित पाली से श्रीसोनाणा खेतलाजी तीर्थ का पैदल संघ कल मंगलवार को प्रातः खेतलाजी तीर्थ सारंगवास पहुंचेगा वहां पर देवो की पूजा अर्चना के पश्चात संघ पुराने मूल स्थान तरीकी धाम पर पहुंचेगा । जहां पर भक्तराज सोहनलाल सुजाजी कुमावत के सानिध्य में विविध धार्मिक आयोजन किये जायेंगे ।
भक्त परिवार के प्रवक्ता रितेश छाजेड़ ने बताया कि छब्बीस वर्षो से लगातार आयोजित होने वाले पैदल संघ में सेकड़ो पद यात्री चल रहे है , रास्ते के विभिन्न गांवों संघ का जोरदार स्वागत किया जा रहा है । संघ में युवा खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए डीजे पर जमकर नृत्य कर रहे है तो महिलाएं भी मंगल गीत गाते हुए ढोल की थाप पर नृत्य करते हुई माहौल को भक्तिमय बना रही है । संघ में खेतलाजी के रथ व अखण्ड ज्योत पर ग्रामीण दर्शन का भरपूर लाभ ले रहे है । रास्ते मे जागरण व जीवदया के कार्यक्रमो से संघ का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया । संघ में छत्तीस कोम के भक्तगण हिस्सा ले रहे है ।
प्रवक्ता रितेश छाजेड़ के अनुसार मंगलवार को तरिकी धाम पर भक्त परिवार का वार्षिक महोत्सव,लाभार्थियो का सम्मान, महाप्रसादी व एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी । जिसमे भजन गायक रमेश माली,श्याम सुथार पिंटू सोलंकी दुर्गेश मारवाड़ी ज्योति शर्मा सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे । संघ के सफल संचालन में अध्यक्ष जयंतीलाल मरलेचा के नेतृत्व में गणेशराम गूँगामण भंवरलाल शर्मा खेमराज त्रिवेदी राणमल रोटाँगण सहित अनेक भक्तगण जुटे हुए है।