जिला कलक्टर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
*जिला कलक्टर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्देश*
पाली, 30 मार्च। जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागीय कार्या और योजनाओं की प्रगति के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने हरियालों राजस्थान, राजउन्नति योजना, बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन व अन्य विभाग के योजनाओं व कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने पंच गौरव के तहत भुगतान, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फलैगशिप योजनाओं पीएम सूर्य घर योजना, उन्होंने जिले में रसद विभाग को एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता व निर्बाध आपूर्ति के बारे में व चिक्तिसा विभाग में मौसमी बीमारियां वयवंदन योजना आयुष्मान आरोग्य योजना गुरू गोलवलकर, मां वाउचर योजना व बांगड चिकित्सालय में गर्मी को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं, ओपीडी सुविधाएं तथा मावे के सैम्पल चैक करने व शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बारे में विस्तार से निर्देश दिये। इसके साथ ही सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के लिये निस्तारण व असंतुष्ट व्यक्तियो से बात करने , बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर कृषि विधुत कनेक्शन स्थिति पानी में समर कंटीजेन्सी रोहट में पेयजल के बारे में व आगामी दिनों के लिये व्यवस्था के बारे में निर्दैश दिये। साथ ही पशुपालन विभाग महिला एंव बाल विकास विभाग में आंगनवाडी महिला अधिकारिता विभाग में लाडो प्रोत्साहन योजना, बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग में पीएमजेएसवाई अटल प्रगति पथ सडकों के कार्य कुसुम योजना व केवीएसएस के लिए जमीन आवंटन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य की समीक्षा की। साथ ही कृषि व बागवानी विभाग उद्योग विभाग की योजनाओं राईजिंग राजस्थान रीको शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा डेयरी नगर निगम रोडवेज आयुर्वेद विभाग स्वर्णप्राशन सांख्यिकी विभाग जनगणना के बारे में व श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा आईएएस बिरजू गोपाल मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत व अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
----------------------