जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को पाली आएँगे
जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को पाली दौरे पर रहेंगे
पाली, 10 मार्च। जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को पाली दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री खर्रा बुधवार को प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01.15 बजे पाली पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे दोपहर 2.15 बजे पाली से कनिवाड़ा जालोर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
--------