जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लाभार्थी रहे उपस्थित।
जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लाभार्थी रहे उपस्थित।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को शहर के बांगड़ स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिला स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ है इस अवसर पर उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए पाली सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकसित करने की सोच प्रधानमंत्री की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा देशभर में 2 लाख 60 हजार ग्राम पंचायत में गई। जब तक भारत का नागरिक
विकसित नहीं होगा तब तक भारत भी विकसित नहीं हो सकता है इसीलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री संकल्पबद्ध हैं। आम नागरिक के मन में प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास है। समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति अगर विकसित होगा तो देश अपने आप विकसित होगा। उन्होंने कहा कि आज मोदी ने पूरे विश्व में भारत की पैठ बढ़ाई है। आयोजन को पूर्व सांसद पुष्प जैन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की बालक- बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। जिला प्रशासन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डॉ राजेश गोयल, जिला परिषद सीईओ दीप्ति शर्मा उप सभापति लालुभाई प्रीतमानी, प्रधान श्रीमती मोहनी देवी पटेल आदि।