पत्रकारों के सामने कई चुनौतियों है जिनका सामना संगठित होकर ही किया जा सकता है : अरूण जोशी 

पत्रकारों के सामने कई चुनौतियों है जिनका सामना संगठित होकर ही किया जा सकता है : अरूण जोशी 

पत्रकारों के सामने कई चुनौतियों है जिनका सामना संगठित होकर ही किया जा सकता है : अरूण जोशी 

आईएफडब्ल्युजे सोजत उपखण्ड का महाकुंभ पत्रकार सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के विश्व के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन से सम्बद्ध श्रमजीवी पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्युजे सोजत उपखण्ड का महाकुंभ पत्रकार सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह तथा सावन स्नेह मिलन में मोडमट्टा स्थित प्रतिष्ठित होटल अमित इन में जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी एवं उपखंड अध्यक्ष कैलाश की उपस्थिति में नव मनोनीत कार्य कारिणी को शपथ दिलाई ग ई।

 ऐतिहासिक सम्मेलन में सवेरे 10.00 बजे से ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया जहाँ उनका सिद्धी गहलोत एवं सदस्यों द्वारा द्वारा कुमकुम तिलक एवं उपरना पहनाकर स्वागत व पंजीयन किया गया। सदस्यों ने गुलाब पुष्पों की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच चेतन व्यास एवं रामस्वरूप भटनागर द्वारा प्रस्तुत गीत सावन का महीना पवन करे शोर.......तथा ज्योत से ज्योत जगाते चलों प्रेम की गंगा बहाते चलों.स्वर से स्वर मिलाते हुए.मधुर कंठ से सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया।

उद्‌घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जोशी अध्यक्ष गहलोत व पदाधिक रियो द्वारा सरस्वती माता एवं भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा राष्ट्रगीत वंदेमातरम के बाद मुख्य अतिथि व अध्यक्ष का साफा पहनाकर तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं अपने उत्तर दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली जिसका करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जोशी ने कहा कि वर्त‌मान समय में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सामने कई चुनौतियों है जिनका सामना संगठित होकर ही किया जा सकता है। प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े साथी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्पक्ष एवं भय रहीत वातावरण में करें संगठन उनके हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्परता से खड़ा मिलेगा।

स्वागत भाषण व अध्यक्षीय उद्‌बोमन में आईएफडब्ल्युजे के सोजत उपखण्ड अध्यक्ष गहलोत ने उपखण्ड में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुडे कर्मियो की संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव को अप्रतिम बताते हुए प्रदेश में सोजत उपखण्ड संगठन की विशिष्ट पहचान बनाने तथा सदस्यों के सुख दुःख की घड़ी में सदैव साथ रहने का भरोसा दिलाया। विधान‌सभा प्रभारी चेतन व्यास ने संगठन का परिचय देते हुए बताया कि 1950 को दिल्ली में चलपति राव द्वारा स्थापित यह संगठन विश्व के 40 देशों एवं यूनेस्को से भी सबद्ध है। भारत में 35 राज्य, केन्द्रशासित प्रदेशों ,मे इसकी ईकाईयां एवं सहयोगी कियाशील है ,इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मिश्रा है तथा संगठन प्रेस की स्वतंत्रता पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा एवं कार्य दशाओं पर कार्य कर रहा है। महासचिव नवनीत राय रूचिर ने उपखंड हित में लिए गए प्रस्तावो का लिखित पत्र अनुमोदनारथ सदन पटल पर रखा ।डा राम स्वरूप भटनागर .ने कहा कि संगठन की एकता ही मजबूती का आधार है राजेश शर्मा सोजत रोड... ने कहा कि सभी सामूहिक रूप से उत्तर दायित्वों का निर्वहन करे भुवनेश टांक ने ने कहा कि दिशा सही रखें तो दशा अपने आप सुधर जाऐगी मीठालाल पंवार ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों का सामना करना भी एक चुनौती है रमेश भट्ट बगड़ी- .ने कहाकि निष्पक्ष एवं निर्मिक पत्रकारिता अति आवश्यक है ललित शर्मा सोजत रोड ने कहा कि संगठन की एकता ही हमारा संबल है आमीर रजा ने कहा कि भयरहित पत्रकारिता के लिए सामाजिक सुरक्षा आवश्यक है। भवानी सिंह बागावास ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। समारोह को अब्दुल समद राही, हेरंब भारद्वाज, ओमप्रकाश चौहान सहित अन्य सदस्यों ने संबोधित किया महासचिव नवनीत राय रूचिर ने आभार ज्ञापित किया। समारोह का सफल संचालन चेतन व्यास एवं वरिष्ठ पत्रकार कवि लेखक साहित्यकार संगठन के महा सचिव नवनीत राय रूचिर ने किया। समारोह का समापन राष्ट्र गान से हुआ। 

यह थे उपस्थित

 दिलखुश गहलोत, महावीर गहलोत, राजेश शर्मा, राकेश भटनागर, हेरंब भारद्वाज, दिनेश सोलंकी, दिव्येश जोशी, अशोक गहलोत, आरीफ खान, अकरम खान, हितेश भाटी, गोविंद गर्ग, हरीश गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, गोविन्द गर्ग इस्माइल खान आदि उपस्थित थे। इस मौके सभी पत्रकारों को सावन स्नेह उपहार प्रदान किया गया।