2027 में हज पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 22 जून से 20 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

2027 में हज पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 22 जून से 20 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

2027 में हज पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 22 जून से 20 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन


 2027 हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, घर बैठे भरवा सकेंगे फॉर्म

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हाजी सय्यद आरिफ अली ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हाजियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का सर्कुलर जारी कर दिया है। हज के आवेदन पत्र 22 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के जयपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से जाने वाले प्रत्येक हाजी के लिए 3,52,050 रुपये (तीन लाख बावन हजार पचास रुपये) जमा कराने होंगे।

जिला इकाई के सचिव हाजी शहजाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर में जोया एसटीडी, चांद शाह तकिया, सोजती गेट तथा जम जम इंटरप्राइजेज, चिलघर में ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है।

जिला उपाध्यक्ष मशरूर खान ने बताया कि वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हाजी मोबाइल नंबर 9001466212 एवं 9352615682 पर संपर्क कर अपना आवेदन भरवा सकते हैं।

वरिष्ठ सदस्य हाजी अब्दुल मन्नान ने बताया कि इन नंबरों पर संपर्क करके हाजी घर बैठे ही अपना हज आवेदन ऑनलाइन भरवा सकते हैं। वहीं वरिष्ठ सदस्य हाजी युनुस नागौरी ने कहा कि इस व्यवस्था से विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्गों को आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक भरे जा सकते हैं। वहीं सोसायटी के सदस्य गुलाम सफर ने बताया कि जो लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करवाना चाहते हैं, उनके लिए शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक भी आवेदन भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।