न्यायिक अधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण*

न्यायिक अधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण*

*न्यायिक अधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण*

पाली 29 अप्रैल। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली ऋचा चौधरी द्वारा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से वार्तालाप कर भोजन-पेयजल व्यवस्था चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। सदस्य वृद्धाश्रम सेवा समिति ने वृद्धाश्रम के भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक के रहने के लिए पृथक-पृथक कक्ष बेड व फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है जहाँ मरीजों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा जाँच की जाती है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध करवाया जाता हैं तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच करवायी जाती है। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। इसके साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली द्वारा सदस्य तथा वहां आवासित वृद्धजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम नालसा पोर्टल नालसा हेल्पलाईन नम्बर निःशुल्क विधिक सहायता नालसा एवं रालसा द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान रमेश बाबनी कांतीलाल आदि उपस्थित रहे।