ग्यारह दिवसीय शारिरिक स्वास्थय जांच शिविर आयोजित
ग्यारह दिवसीय शारिरिक स्वास्थय जांच शिविर आयोजित पाली 29 अप्रैल / लायंस क्लब पाली सिटी द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसिय विशाल सम्पूर्ण शारिरिक स्वास्थय जांच शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायन्स क्लब पाली सिटी के अध्यक्ष सोहन लाल नागौरा ने बताया कि दिनांक 19से 29 अप्रैल तक रोजाना सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक लोढा धर्मशाला सुरजपोल में फूल बोडी चेकअप केम्प में जांच कर आमजन को लाभान्वित किया गया। शिविर कुल 145 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 90 पुरुष व 55 महिलाऐ शामिल हैं । सचिव लायन राजेंद्र कुमार चांडक ने बताया कि विश्वस्तरीय जी.डी. प्रिवेन्टिव केयर लेब जयपुर द्वारा किया गया। जांच कर्ता रमेश प्रजापत व हरीश कुमार का माला व शाल ओडाकर सम्पूर्ण लायन्स क्लब के सदस्यो द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में लायंस सदस्य सुरेश जैन राजेन्द्र चण्डक अमर मुथा कमल गर्ग पी-एस राठौड़ देवेन्द्र शर्मा अशोक भण्डारी व मणिशंकर खत्री सा उपस्थित रहे।