राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम  होंगे आयोजित

राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे’

पाली 12 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 15 से 19 मार्च 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर समिति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री के आदेशानुसार जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के समन्वय एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है जिसमें जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग सहित संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है।

उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रमों के तहत 15 मार्च को प्रातः 8.30 बजे “विकसित रन रैली” का आयोजन किया जाएगा। यह रैली डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर सर्किल होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी। रैली में विभिन्न विभागों शैक्षणिक संस्थानों एनसीसी स्काउट तथा युवा संगठनों के प्रतिभागी शामिल होंगे। रैली के दौरान यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंपी गई है। वहीं विद्यालय शिक्षा विभाग महाविद्यालयों स्वास्थ्य विभाग खेल विभाग नगर निगम सहित अन्य विभागों को भी निर्धारित संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही राजस्थान को जानो डिजिटल क्विज का रजिस्ट्रेशन करवाना व शुभारंभ किया जाएगा तथा कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में निबंध भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता एवं उद्योग विभाग कार्यालय में ओडीओपी मेला व टेक्सआईल संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ करें।

राजस्थान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 16 मार्च को राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पाली जिले का लाइव प्रसारण बाली से करवाने के निर्देश दिए। 17 मार्च को राजस्था युवा शक्ति दिवस कार्यक्रम के लिए नवीन रोजगार लाभान्वितों को जयपुर भिजवाने के लिए परिवहन अधिकारी को बसों के व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को राजस्थान को जानो क्विज का जिला स्तरीय कार्यक्रम एमएस कवाड इंटरनेशन स्कूल पाली में आयोजित करने के निर्देश दिए। 18 मार्च को राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की और से सोमनाथ मंदिर पाली में सायंकाल विशेष आरती एवं किसान एवं पशुपालन समृद्धि दिवस के लाइव प्रसार होने की स्थिति में कृषि एवं पशुपालन विभाग को लाभान्वितों को लाइव प्रसारण से जुडवाने के निर्देश दिए। 19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह लाभार्थी सम्मेलन जालोर कार्यक्रम के लिए लाभान्वित को भेजने तथा इसी दिन 100 बच्चों को आउवा सत्याग्रह स्थल का भ्रमण करवाने लाईटिंग व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सं.बंधित अधिकारी को निर्देश दिए तथा पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए कि वे लाखोटिया उद्यान में सायं 7 बजे सांस्कृति कार्यक्रम आयोजन करें जिसमें विभिन्न कलाकारों आमंत्रित करने कार्यक्रम के लिए संबंधित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

--------------