युवक की हत्या
युवक की हत्या झुंझुनूं /जिले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। 3 बाइक पर आए बदमाशों ने उसे रोका। इस दौरान कहासुनी होने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
बदमाशों ने युवक के दोस्त पर भी फायरिंग की लेकिन वह बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान युवक को सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा गांव की है।मृतक के दोस्त योगेश ने बताया कि मुकेश कुमार (23) निवासी डूमोली कलां गांव शुक्रवार को शाम 5 बजे मेरे पास आया। हम दोनों गांव के शिव मंदिर के पास बैठे थे। मुकेश को स्कूटी लेनी थी। उसने मुझसे सिंघाना चलने के लिए कहा। कागजी कार्रवाई के लिए मेरे आधार कार्ड की जरूरत थी लेकिन आधार कार्ड घर पर था
मुकेश को अपने घर आधार कार्ड लेने के लिए भेज दिया। घर के रास्ते में 3 जन बाइक पर आए विजय और उसके 6 साथियों ने मुकेश को रोक लिया। इस दौरान कहासुनी के बाद आरोपियों ने उस पर गोली चला दी सीने में गोली लगते ही मुकेश नीचे गिरा और आरोपी मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुकेश को मृत घोषित कर दिया। योगेश ने कहा- कि मेरे पास फोन आया कि मुकेश को कुछ लोगों ने गोली मार दी। मैं मौके पर जा रहा था तो दूसरी तरफ से आए बदमाशों ने मुझे भी रोक लिया और मेरे ऊपर फायरिंग की लेकिन मैं बच गया। बदमाशों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।
संघाना थाना अधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कराई गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया जो बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैँ