शहर में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने तथा पेयजल संकट का समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
शहर में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने तथा पेयजल संकट का समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शहर में चोरियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। चोरों को न तो पुलिस का डर है न ही कानून का भय इसे लेकर राजपूत छात्रावास किले की घाटी नयापुरा निवासियों ने एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश के नाम सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि मोहल्ले में लगी पानी टंकी (ट्यूबवेल) से मीटर तक लगी बिजली की केबल किसी अज्ञात लोगों ने काट कर चुराकर ले गये। जिससे मोहल्लेवासीयों को पानी की भयंकर समस्या उत्पन्न हो गई। चार-पांच रोज पहले इसी मोहल्ले में सूने बंद पड़े मकान में चोरी हुई थी। इधर पेयजल समस्या भी ज्यों की त्यों बनी हुई है। अनियमित सप्लाई चार-पांच रोज के बाद पानी आता है, वो भी गंदमैला और बदबूदार। इससे मोहल्लेवासीयों में भारी रोष है। इस सम्बन्धी पूर्व में दिनांक 18/जून/2026 को श्रीमान की सेवा में ज्ञापन द्वारा अवगत करवाया गया था।
शहर में बढ़ती चोरियों पर रोक लगाने तथा पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करावें, व साथ ही ट्यूबवेल पर पुनः बिजली की केबल अतिशीघ्र लगवाकर, आदेश करवाकर ट्यूबवेल चालू करवाकर राहत दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अशोक सैन (पूर्व सैनिक),ओमप्रकाश, दीपाराम, लक्ष्मणराम,श्यामलाल, नरेन्द्र सैन, कैलाश चौधरी, भंवरलाल, दिनेश, विकास सैन, प्रकाश चौधरी, मंगला राम, जवरीलाल सैन, भोलाराम, कालुराम, भीखाराम चौधरी, लक्ष्मण चौधरी आदि उपस्थित थे।