मंत्री पटेल ने रोहट के चेन्डा कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने रोहट के चेन्डा कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
पाली 29 अप्रैल। संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल बुधवार को रोहट के चेन्डा पहुँचे। उन्होंने वहां मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कन्या महाविद्यालय भवन के लोेकार्पण कार्यक्रम के आयोजन स्थल एवं दौरे से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही वहां पर इस सम्बंध में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह पुखराज पटेल त्रिलोक चौधरी, भागीरथ चौधरी समाज बंधु आदि मौजूद रहे।