कमूल एनजीओ द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधों परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत

कमूल एनजीओ द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधों परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत

कमूल एनजीओ द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधों परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सीकर - कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के पानी पीने हेतु शुक्रवार से परिंडे बांधों परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत की गई । अभियान के तहत बेजुबान पक्षियों के लिए एनजीओ टीम द्वारा छायादार स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाए गए । इन सभी स्थानों पर एनजीओ के टीम मेंबर्स द्वारा पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई । इस अवसर पर कमूल एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. एसके फगेड़िया ने बताया कि गर्मियों में परिंदों का अस्तिव खतरे में पड़ जाता है क्योंकि तेज धूप एवं लू के कारण कई पक्षियों की पानी की कमी से अकारण मौत हो जाती है । हम अपने थोड़े से प्रयास से घरों के आस-पास उड़ने वाले पक्षियों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी को बचा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं । इस अवसर पर संस्थान के विकास फगेड़िया, जोगेंद्र बिजारणियां, शिवकरण, सुभाष जाखड़, विकास चौधरी, प्रकाश, पवन मोगा, कृष्ण बाजिया, जितेंद्र दायमा सहित सभी टीम मेंबर्स मौजूद रहे ।