राजपुरोहित ने किया लेबोरेटरी टेक्नीशियन पद का पदभार ग्रहण
राजपुरोहित ने किया लेबोरेटरी टेक्नीशियन पद का पदभार ग्रहण
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत बांगड़ हॉस्पिटल, पाली के ब्लड बैंक में लेबोरेटरी टेक्नीशियन पद पर चैनसिंह राजपुरोहित केसरिया ने शुक्रवार को विधिवत जॉइनिंग की गई। राजपुरोहित को लेबोरेटरी टेक्नीशियन पद पर यह जॉइनिंग एमओआईसी ब्लड बैंक डॉ. एम.एल. सिरवी एवं इंचार्ज ब्लड बैंक जोगसिंह राठौड़ तथा धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में दिलवाई गई। चैनसिंह राजपुरोहित केसरिया ने अपने पिता अधिवक्ता रेवत सिंह केसारिया एसपीपी, एनसीबी पाली का आशीर्वाद लेकर कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही एडवोकेट जगदीश सिंह, राकेश सिंह लाम्बिया, चेतन सिंह एवं अधिवक्ता पदम सिंह केसारिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। राजपुरोहित की इस उपलब्धि पर समस्त केसरिया परिवार में हर्ष का माहौल है। उपस्थित गणमान्य जनो द्वारा राजपुरोहित को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।