गुरुग्राम में होगा साधु संत महासम्मेलन महंत डॉ. नानक दास जी महाराज होंगे शामिल
गुरुग्राम में होगा साधु संत महासम्मेलन
महंत डॉ. नानक दास जी महाराज होंगे शामिल
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
बड़ी खाटू। ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुरुग्राम में 24 से 26 अप्रैल तक अखिल भारतीय साधु संत महासम्मेलन का आयोजन होगा, जिसका विषय आध्यात्मिकता द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षा रखा गया है। इस आयोजन में अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ. नानक दास जी महाराज विशेष निमंत्रण पर सहभागिता करेंगे। महंत डॉ. नानक दास जी महाराज की उपस्थिति को लेकर साधु संतों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन में देशभर से साधु, संत, मंडलेश्वर, - महामंडलेश्वर, आचार्य, कथावाचक, पुजारी, कर्मकांडी विद्वान, ब्राह्मण, ज्योतिष आचार्य और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां आध्यात्मिक चिंतन और सनातन संस्कृति के - संरक्षण पर विचार साझा किए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, - आध्यात्मिक जागरूकता और मानवता के संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जाएगा।