समाज में संगठन नही समाज का संगठन है विश्व हिन्दू परिषद- उमाशंकर*
*समाज में संगठन नही समाज का संगठन है विश्व हिन्दू परिषद- उमाशंकर*
विश्व हिन्दू परिषद की विभाग बैठक सोमवार को मंडिया रोड स्थित ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई ।
बैठक का आगाज केंद्रीय मंत्री व धर्मप्रसार के अखिल भारतीय सह प्रमुख उमाशंकर प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने राम दरबार भारत माता के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बेठक का आगाज किया गया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रथम सत्र में केंद्रीय मंत्री व धर्मप्रसार के अखिल भारतीय सह प्रमुख उमाशंकर, ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव है समाज में संगठन नही समाज का संगठन है विश्व हिन्दू परिषद 1964 से समाज के बीच रहकर कार्य कर रहा है 1 लाख गावो तक विश्व हिन्दू परिषद के कार्य भारत वर्ष में चल रहे है विश्व हिन्दू परिषद में जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता देवकार्य भगवान के कार्य कर रहे है विहिप की प्रस्तावना रखते हुए अपनी बात रखी ।
द्वितीय सत्र में प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी आने वाले रामोत्सव मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है व हर ग्राम प्रखंड स्तर तक रामोत्सव कार्यक्रम करने है जिस तरह पाली विभाग में ऐतिहासिक हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम पाली में हुआ उसी प्रकार रामोत्सव कार्यक्रम भी हर गाँव मे सम्पन्न हो साथ ही आगामी दुर्गावाहिनी वर्ग परिषद वर्ग पर भी विस्तृत चर्चा की गई
बेठक में पाली विभाग संगठन दृष्टि से पाली बाली सोजत संगठन जिला के कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे। बैठक का संचालन विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने किया ।जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में प्रांत से सुरेश चौधरी,कुसुम थावानी विनीता तनवानी अनिल चौहान भीमराज चौधरी विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया पाली जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत सोजत जिला मंत्री मांगीलाल गहलोत जिला टीम से किशन सीरवी,सन्तोष वैष्णव प्रियंका माली रेखा सोलंकी प्रकाश वैष्णव विक्रांत सिंह गणेशाराम कुमावत, परमेश्वर शर्मा अभयवीर सिंह सुनील लक्षकार बाबूदास वैष्णव प्रखंड टोली दुर्गेश चौहान श्रवण भिलवाला,जीतू पंडित,दलपतसिंह भाटी अजय वैष्णव कुलदीप गोविंद मेगवालजया कुमारी ललिता दय्या प्रकास कवर सहित कार्यकर्ता पाली विभाग के कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे ।