एक सौ चालीस साल का गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है अंग्रेजों के समय बना था सोजत का स्कूल क्रमांक एक

एक सौ चालीस साल का गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है अंग्रेजों के समय बना था सोजत का स्कूल क्रमांक एक

एक सौ चालीस साल का गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है अंग्रेजों के समय बना था सोजत का स्कूल क्रमांक एक

अब ट्रोमा संचालित हैं

सोजत। ऐतिहासिकता, स्थापना वर्ष, शिक्षा खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर 140 वर्ष पुराने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर एक को सोजत महोत्सव समिति द्वारा आयोजित राय शुमारी में लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया राय शुमारी का संकलन सोजत महोत्सव समिति सचिव चेतन व्यास ने किया।1886 में मारवाड़ दरबार द्वारा सोजत में स्टेट प्राइमरी स्कूल एंग्लो वर्नाक्यूलर पद्धति से इस विधालय को स्थापित किया गया । यह स्कूल 1896 में लोअर मिडिल स्कूल बन गया तथा 1908 में इसे इंग्लिश मिडिल स्कूल कर दिया गया। यह विधालय । अप्रैल 1946 में हाईस्कूल के रूप में क्रमोन्नत हुआ जो अगस्त 1956 में गवर्नमेंट मल्टी परपज हायर सैकण्ड्री स्कूल में परिवर्तित हुआ तथा 1 जुलाई 1965 में यह विद्यालय पृथक होकर रा.उ.प्रा.बि. नं 1 बना। राय शुमारी में लोगों ने रोचक जानकारी देते हुए बताया कि यहां रात्रि में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लोग आस-पास की छतों, पेड़ की डालियों पर स्वयं को जोखिम में डालकर बैठ जाते थे । इस स्कूल की विशेषता यह थी कि एक कक्ष खोलने पर एक दर्जन कक्ष खुल जाते थे।

वर्तमान में यह विधालय सिनेमा हॉल के पास राउमावि नं एक के नाम से चल रहा है। राय शुमारी में लोगों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पीएमश्री )से जुड़े अनुभव भी साझा किए 1965 में स्थापित इस विधालय की खेल-कूद में विशिष्ट पहचान थी तथा यहां से निकले छात्र भारतीय प्रशासनिक सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा,सीए एवं चिकित्सक, न्यायाधीश, एवं सफल व्यापारी बने वर्तमान में यह विधालय पीएमश्री नाम से संचालित हो रहा है। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जो 1990 में क्रमोन्नत हुआ को भी लोगों ने राय शुमारी में बहुत पसंद किया। एक अन्य विधालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलाडिया गेट को तेजी से विकसित होने के चलते लोगों ने पसंद किया यहां के अध्यापक सुरेश मेवाड़ा के प्रयासों की लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। खेल-कूद के आधार पर क ई लोगों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 को भी पसंद किया। कुछ लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र में सोजत रोड बालिका विधालय एवं रा, महात्मा गांधी विधालय सिसरवादा एवं राउमा विधालय मुरडावा को भी श्रेष्ठ बताया।राय शुमारी में शिक्षा विद् मो.रफीक, शिक्षा विद् ओम प्रकाश जोशी, उम्मेद सिंह राठौड़ छैलाराम मेवाडा, चंद्र मोहन ओझा, पार्षद जोगेश जोशी, मनोहर पालडिया, रमेश चौहान, सत्तुसिंह भाटी अजय जोशी, चुन्नी लाल बोस, राजकुमार चौधरी,हरीश,मो. खालिद,आदि ने विशेष जानकारी भी साझा की।