टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रोले में जा घुसी एक की मौत 12 घायल

टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रोले में जा घुसी एक की मौत 12 घायल
टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रोले में जा घुसी एक की मौत 12 घायल

टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रोले में जा घुसी एक की मौत 12 घायल

भीलवाड़ा/ जिले के हमीरगढ़ के पास देर  30अप्रैल को रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रोले में जा घुसी। हादसे में  12 लोग  से घायल हो गए जिन्हें तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान व्यवसायी जयप्रकाश सिंधी की मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंधी सुभाष चंद्र अग्रवाल और ललित वलानी की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने घायलों का हाल जाना और अधिकारियों को त्वरित एवं समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। देवनानी ने मृत श्रद्धालु के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

             अजमेर के वैशाली नगर निवासी जयप्रकाश सिंधी 61 अपने जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों के साथ करीब 23 लोगों के समूह में सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान हमीरगढ़ के पास टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रोले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रोले में धंस गया।

            अजमेर नगर निगम के पार्षद रमेश चेलानी ने कहा कि सामने से एक वाहन ओवरटेक करते हुए आया जिससे ड्राइवर संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया। गाड़ी में 23 लोग सवार थे जिनमें सभी को चोटें आई हैं, जबकि 3 से 4 लोगों को गंभीर चोट लगी है। हादसे के  से पूर्व बस में लोग गाने गा रहें थे  ओर खुश थे तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। सिंधी समाज भीलवाड़ा के हरीश मानवानी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। समाज के स्तर पर हर संभव सहयोग किया जा रहा है।

           महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने कहा कि कुल 10 से 12 घायलों को अस्पताल लाया गया जिनमें एक को मृत अवस्था में लाया गया। पांच मरीजों को भर्ती किया गया है  जिनमें एक को सिर में गंभीर चोट और दो को फ्रैक्चर है। सभी का उपचार जारी है