दुकान मे हुई चोरी 

दुकान मे हुई चोरी 

दुकान मे हुई चोरी 

जोधपुर /घोड़ों का चौक में सोना-चांदी की दुकान पर चोरी हुई शहर के घोड़ों का चौक क्षेत्र में स्थित एक सोना-चांदी की दुकान पर चोरी की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल चोरी में कितने माल का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में पुलिस की मौजूदगी के चलते लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।