14 को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापुर्ति रहेगी बंद
14 को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापुर्ति रहेगी बंद uजोधपुर /ग्रीष्म ऋतू हेतु जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 14 को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापुर्ति बन्द रहेगी ।
अतः जोधपुर शहर के कायलाना चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 14 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 15 को तथा 15को होने वाली जलापूर्ति 16 को की जावेगी।
झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 14 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 15.को की जाने वाली जलापूर्ति 16 को एवं 16को की जाने वाली जलापूर्ति 17 अप्रैल को होगी।