मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए -भोमानंद सरस्वती
मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए -भोमानंद सरस्वती जोधपुर / कुड़ी आश्रम के संत भोमाराम सरस्वती ने कहा कि मनुष्य को अच्छे कर्म कर मुश्किल से मिले मानव जन्म को सार्थक करना चाहिए. उन्होंने आज शुक्रवार को चान्दपोल के बाहर शाकदीप समाज के तारेश्वर महादेव मंदिर में प्रवचन देते हुए कहा कि सभी योनियों में मानव को श्रेष्ठ माना हैं ईश्वर ने मनुष्य को बुद्धि प्रदान की जिसे अच्छे कार्यों में लगाकर सार्थक किया जा सकता हैं. उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में सनातन धर्म के कई मंदिर हैं जहाँ नित्य पूजा पाठ ओर सत्संग होते हैं. उन्होंने व्यक्ति के जन्म, प्रारब्ध, मरण आदि में शास्त्र में लिखें विधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा भक्तो से कहा कि सभी सनातनी त्यौहार के दिन मंदिर में दीपक, पूजा,दर्शन,जाप किया जाए. उन्होंने आगामी श्री परशुराम जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया. इस मौके पर शिव कुमार सोनी, कमल शर्मा, महेश देवड़ा, श्रीमती इंदु दाधीच ने भजन व गुरु महिमा पेश किए, छोटे बच्चे द्वारा आकर्षक ढ़ोलक बजाने पर सरस्वती महाराज ने अभिनन्दन किया, इससे पूर्व महाराज के मंदिर में तारेश्वर महादेव कृष्ण राधा रामदेव जी का मन्त्रोंचार कर पूजन किया. भक्तो ने विधिवत महाराज का स्वागत किया. इस अवसर पर श्रीमती प्रमिला मिश्रा श्रीमती अनीता शर्मा श्रीमती विमलेश घोष श्रीमती इंदुबाला बाला श्रीमती संगीता शर्मा श्रीमती निर्मला शर्मा श्रीमती संतोष त्रिपाठी, शिवजी सोनी फ़तेह राज वैष्णव कमल वैष्णव श्रीमती ओमीबाई, श्रीमती तारा श्रीमती विमला देवी, श्रीमती ललिता,रेखा गाँधी, पूजा राठी,श्रीमती इंदु दाधीज एवं भक्तगण मौजूद रहें.