नारी न्याय सम्मेलन आयोजित
नारी न्याय सम्मेलन आयोजित पाली, 25 मई। पाली जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे राजीव गांधी स्मृति भवन, पाली से जिला कलेक्ट्रेट तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत नारी वंदन अधिनियम 2023 को तत्काल लागू करने तथा उसमें ओबीसी महिलाओं को शामिल किए जाने की मांग को लेकर रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं एनटीए चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर पुतला दहन किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई गई। महिला आरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान भी संचालित किया गया। इसके अलावा बढ़ती पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में भी महिलाओं ने आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल, प्रदेश महासचिव एवं जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल, भुराराम सिरवी, प्रदेश सचिव डिंपल राठौड़, पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सूकरलाई, ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, यशपालसिंह शिवतलाव, राकेश चौहान, रोहट प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित, रानी उपप्रधान शिलासिंह राजपुरोहित, प्रदेश कांग्रेस सदस्य शोभा सोलंकी, नीलम बिड़ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, जोगाराम सोलंकी, जिला महासचिव आमीन अली रंगरेज, भवर राव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, महावीर कटारिया, ओमा चौधरी, सुरबाला चौधरी, सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
अंत में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महिला कांग्रेस की मुहिम को सफल बनाने पर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।