जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन
जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन
जोधपुर। शहर जिला युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी दानिश अली ने बताया की जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस मासिक बैठक का आयोजन जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शहर जिला युवा कांग्रेस एवं शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी के विस्तार केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत देश के असफल बजट मनरेगा बचाओ संग्राम तथा आगामी संसद घेराव में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियाँ युवाओं किसानों मजदूरों एवं आम जनता के हितों के खिलाफ हैं जिससे बेरोजगारी महंगाई और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है तथा संगठन सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज मजबूती से उठाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय एकजुट और अनुशासित रहकर संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा गौरव गहलोत विधानसभा अध्यक्ष शाहबाज ख़ान जिंदरान वसीम अहमद पवन टाक एबी अशोक भाटी दिनेश बांवरला किशोर सिंह पंवार अमन अहमद महिपाल भार्गव सतीश सांखला यशदीप कछवाहा हर्षद उपाध्याय महिपाल कच्छवाहा आसिफ गौरी अतीक अहमद भावेश देवड़ा अरबाज़ बेग मनोहर राय विशाल जावा सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।