आईएफडब्ल्यूजे संगठन ने वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर /राजस्थान प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जलवायु राज्यमंत्री संजय शर्मा को जैसलमेर जिला इकाई अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में जैसलमेर प्रकरण की शीघ्र अतिशीघ्र निष्पक्ष जांच और पीड़ित पत्रकार की आजिविका की पुनर्स्थापना की मांग की गई।
मंत्री संजय शर्मा ने जैसलमेर जिला इकाई को शीघ्र ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
जैसलमेर जिला अध्यक्ष गणपत दैया ने बताया कि आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा इसी प्रकरण की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर 19 दिनों तक धरना दिया गया था।
मुख्यमंत्री के संदेशवाहक बनकर आए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के आश्वासन पर धरना कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।
लेकिन यदि आजीविका की पुनर्स्थापना में अधिक विलंब किया गया तो संगठन इस प्रकरण को जन आंदोलन के रूप में पूरे राजस्थान प्रदेश में लेकर जाने पर विवश होगा ।आईएफडब्ल्यूजे संगठन ने वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर /राजस्थान प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जलवायु राज्यमंत्री संजय शर्मा को जैसलमेर जिला इकाई अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में जैसलमेर प्रकरण की शीघ्र अतिशीघ्र निष्पक्ष जांच और पीड़ित पत्रकार की आजिविका की पुनर्स्थापना की मांग की गई।
मंत्री संजय शर्मा ने जैसलमेर जिला इकाई को शीघ्र ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
जैसलमेर जिला अध्यक्ष गणपत दैया ने बताया कि आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा इसी प्रकरण की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर 19 दिनों तक धरना दिया गया था।
मुख्यमंत्री के संदेशवाहक बनकर आए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के आश्वासन पर धरना कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।
लेकिन यदि आजीविका की पुनर्स्थापना में अधिक विलंब किया गया तो संगठन इस प्रकरण को जन आंदोलन के रूप में पूरे राजस्थान प्रदेश में लेकर जाने पर विवश होगा ।