नांगल बैरसी में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण प्रशासन का पीला पंजा कब चलेगा

When,will,the,yellow,claw,administration,move,encroachment,pasture,land,Nangal,Bairsi

नांगल बैरसी में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण प्रशासन का पीला पंजा कब चलेगा
नांगल बैरसी में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण प्रशासन का पीला पंजा कब चलेगा

नांगल बैरसी में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, प्रशासन का पीला पंजा कब चलेगा

दौसा। ग्राम नांगल बैरसी में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। मामला पिछले 8 साल से लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार लोगों ने जिला कलेक्टर, तहसीलदार और राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अतिक्रमण को हटाने और आम रास्ता खुलने की मांग कर चुके। 

क्या है पूरा मामला
  
शिकायत पत्रों के अनुसार खसरा नंबर 448/1, 448/2, 448/3 की आम रास्ते की भूमि और खसरा नंबर 448 की चारागाह भूमि पर कब्जा कर रखा है। इस अतिक्रमण के कारण आम रास्ता नजर ही नही आता।

8 साल से चल रहा खेल, प्रशासन मौन

पत्रों के अनुसार इस संबंध में दिनांक 29 जून 2015 व 21जुलाई 2020 तथा 2 नवम्बर 2020 और 12 जनवरी 2021, 17 मई 2021, 5 अक्टूबर 2021, 23 अप्रैल 2025, 28 मई 2025  4 जून 2026 तक जिला-प्रशासन और सरकार को शिकायतें दी जा चुकी हैं।जानकारी में यह भी आया है। कि 6 जून 2025 को प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे भी थे। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा समस्या बताकर वापस लौट गए। वहीं  30 जुलाई 2025 को सिर्फ खानापूर्ति कर लौट गए । शिकायत पत्र में सीधा आरोप लगाया गया है कि "प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण जानबूझकर अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। प्रशासन से मांग की है कि खसरा 448/1, 448/2, 448/3 और 448 से अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता चालू किया जाए। जानबूझकर कार्रवाई न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात करेंग।

इनका कहना-
नांगल बैरसी पटवारी सियाराम का अतिक्रमण मामले में उनका कहना है कि तहसीलदार मैडम को अवगत करा रखे है। आदेश भी निकल गए लेकिन अभी मैडम कहीं गई हुई है साइन नही हुए है।