स्कूल में नही सफाई कर्मचारी शिक्षक लगवा रहे बच्चों से झाडू और उठवा रहे कचरा वीडियो वायरल

Not,in,school,sanitation,workers,teachers,are,getting,children,sweep,and,pick,up,garbage,Video,goes,viral

स्कूल में नही सफाई कर्मचारी शिक्षक लगवा रहे बच्चों से झाडू और उठवा रहे कचरा वीडियो वायरल
स्कूल में झाड़ू लगाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

स्कूल में नही सफाई कर्मचारी, शिक्षक लगवा रहे बच्चो से झाडू और उठवा रहे कचरा, वीडियो वायरल


दौसा।  स्कूलों में लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नही ले रही है। जिस स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करने के लिए बुलाया जाता है। वहां पर उनसे झाड़ू लगवाई जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्चे स्कूल में झाडू लगाते नजर आ रहे है। शिक्षक बच्चों से झाड़ू लगवा रहे है। वायरल वीडियो विधानसभा क्षेत्र महुआ के गांव मोहनपुर स्कूल का बताया जा रहा है। जहां एक नही कई बच्चों से झाड़ू और कचरा उठवाया जा रहा है। शिक्षक बच्चों से झाडू लगवाते नजर आ रहे है। बच्चे अपने अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा ग्रहण करने स्कूल जाते है। लेकिन उन बच्चो से शिक्षक झाड़ू लगवाते है। सोशल मीडिया पर लोगो का कहना है की शिक्षक रोज बच्चो से झाड़ू लगवाते है। बच्चे अपने भविष्य के लिए शिक्षा ग्रहण करने स्कूल जाते है। लेकिन वहां के शिक्षकों द्वारा रोज छात्रों से झाडू लगवाई जाती है। ये बहुत ही शर्मनाक बात है। सोशल मीडिया पर  लोगो ने महुआ विधायक राजेन्द्र मीना से वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर ऐसे शिक्षकों पर उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। वैसे सोशल मीडिया पर लोग इस वायरल वीडियो को दो साल पुराना भी बता रहे है। जब सरकार शिक्षा के ऊपर करोड़ो खर्च कर रही है। तो क्या स्कूलों में सफाई कर्मचारी नही रख सकती। हालांकि द भास्वर टाईम्स वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नही करता है।