मंन्त्री दिलावर ने बस का टिकट लेकर प्रस्थान किया
*मंन्त्री दिलावर ने बस का टिकट लेकर प्रस्थान किया*
पाली, 24 मई। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अदभुत मिसाल पेश कर अपनी सादगी का परिचय दिया। वे रविवार को अपना पाली दौरा खत्म कर रविवार रात को पाली रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड से बस से कोटा के लिए प्रस्थान किया। राजस्थान रोडवेज की बस में सवार होकर मंत्री मदन दिलावर ने बनवाया अपना रोडवेज बस का टिकट परिचालक प्रदीप सीरवी को 360 रुपए किराया राशि दी और कोटा के लिए प्रस्थान किया ये बस मध्य रात्रि 12:10 बजे अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचेगी जहाँ से आगे की ओर प्रस्थान करेगी।