गुरु दीक्षा समारोह में नए शिष्यों को किया दिक्षित 

गुरु दीक्षा समारोह में नए शिष्यों को किया दिक्षित 

गुरु दीक्षा समारोह में नए शिष्यों को किया दिक्षित 

श्रीमहंत डॉ नानक दास जी महाराज के पावन सन्निधि में हुआ आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

बड़ी खाटू। अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर श्रीमहंत डॉ नानक दास जी महाराज के पावन सन्निधि में गुरु दीक्षा समारोह में नए शिष्यों को दिक्षित किया गया।

सनातन संस्कृति में आदिकाल से चली आ रही गुरु परंपरा को निभाते हुए जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य श्रीमठ वैष्णव संप्रदाय में विश्व वंदनीय संत शिरोमणि संत सम्राट सतगुरु कबीर साहब (शिरोमणि गुरुद्वारा काशी, मगहर धाम ) अखिल भारतीय कबीर मठ की परंपरा में सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू की गुरु परंपरा में सद्गुरु भोलाराम जी महाराज, सद्गुरु आसाराम जी महाराज, सद्गुरु देवीदास जी महाराज के उतराधिकारी परम शिष्य पूज्य गुरुदेव श्रीमहंत डॉ नानक दास जी महाराज ने14 मई 2026 गुरुवार प्रातः 8:15 बजे संतवाणी/ सुरीला भजन गायक " *प्रभु प्रेमी सत सुकृत साहेब* " को सत्य शब्द शैन, गुरु दिक्षा दे कर गुरु ग्रंथ महा बीजक, कबीर वाणी के द्वारा सत्य सनातन मानव धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

कबीर महा वाक्य का वाचन किया गया।

एक शब्द गुरुदेव का, तांका अनंत विचार*।

 *थाके मुनि जन पंडिता, वेद नहीं पावे पार।।

गुरु गोविंद दोनों खड़े किसके लागू पाय।

 बलिहारी गुरुदेव ने, गोविंद दियो मिलाय।।