जिला प्रभारी सचिव पी रमेश ने ली समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश’
जिला प्रभारी सचिव पी रमेश ने ली समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश’
पाली 13 अप्रैल। जिला प्रभारी सचिव पी. रमेश ने सोमवार को पाली जिले के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं व कार्या की समीक्षा की साथ ही आगामी गर्मी के मौसम में पानी बिजली, चिकित्सा विभाग को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने 25.26 बजट घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न कामों की समीक्षा की व प्रगति लाने के निर्देश दिये।
प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर बजट घोषणाएं, कानून एवं व्यवस्था, एलपीजी, राजस्थान संपर्क पोर्टल, के बारे में आवश्यक निर्दैश दिये। उन्होने समर कंटेनजेंसीः पेयजल नेटवर्क, आपूर्ति स्थिति, जंवाई बांध की स्थिति, आधारभुत ढांचा, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0, आपातकालीन योजना, नवीन परिवारों को एनएफएसए से लाभान्वित करना, कुसुम योजना घटक ए, बी व सी, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन, पंच गौरव योजना, नमो ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान व अन्य विभागों की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने बजट घोषणा वर्ष 26.27 डिस्काम के अजय माथुर को देवली हुला सोजत में बनने वाला 33 के वी जीएसएस भू आवंटन का पत्र सौंपा।
बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रहे कामों योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी सचिव ने जिला कलक्टर कार्यालय के डिस्ट्रिक्ट पब्लिक सर्विस डिलवरी रूम का अवलोकन कर जानकारी ली और आवश्यक निर्दैश दिये।
बैठक में आईएएस बिरजू गोपाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।