वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन रॉयल आई एफ डब्ल्यू जे में जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त
वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन रॉयल आई एफ डब्ल्यू जे में जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट राजस्थान के अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार एवं अरुण कुमार जोशी जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर पाली के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन रॉयल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहम्मद यासीन रॉयल लम्बे समय से पत्रकारिता में सक्रिय व समर्पित है। आपके कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर पत्रकार साथियों ने खुशी जाहिर करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मोहम्मद यासीन रॉयल ने प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ व जिलाध्यक्ष अरूण जोशी का आभार व्यक्त किया है