जैसलमेर में 46.4 डिग्री दर्ज 

जैसलमेर में 46.4 डिग्री दर्ज 

राजस्थान मौसम अपडेट 28 अप्रैल

जैसलमेर में 46.4 डिग्री दर्ज 

जयपुर/वर्तमान में राज्य के कुछ भागों में हीटवेव व ऊष्णरात्री का दौर जारी है। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया है।*

 मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में हीटवेव का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने व हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।*

एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दोपहर बाद आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।*

मई के प्रथम सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव की परिस्थितियां दर्ज होने व दोपहर बाद मेघगर्जन आंधी की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।