लाम्बा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण तीन दिवसीय यात्रा पर आए पाली

लाम्बा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण तीन दिवसीय यात्रा पर आए पाली
लाम्बा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण तीन दिवसीय यात्रा पर आए पाली

लाम्बा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण                                 पाली/ एसओजी पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पाली जिले के दौरे पर हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत में आईजी लाम्बा ने परेड की सलामी ली और पुलिस जवानों के अनुशासन एवं दक्षता का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित शस्त्रागार पुलिस मैस कैंटीन जवानों के रहने के बैरक और मोटर परिवहन (एमटी) सेक्शन का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और रखरखाव की स्थिति को देखा।

​दौरे के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी को परखने के लिए विशेष प्रदर्शन आयोजित किए गए। इसमें पुलिसकर्मियों ने किसी जटिल केस को सुलझाने की प्रक्रिया के तहत क्राइम सीन को री-क्रिएट किया और शहर में प्रभावी नाकेबंदी के डेमो के जरिए अपनी रणनीतिक तैयारी दिखाई। आईजी ने इन प्रदर्शनों का गहराई से निरीक्षण किया और सुधार के आवश्यक सुझाव दिए।

​निरीक्षण के अगले चरण में पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में एक 'संपर्क सभा' का आयोजन किया गया जिसमें आईजी अजयपाल लाम्बा ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ सीधा संवाद किया। इस सभा के दौरान उन्होंने पुलिस जवानों की व्यक्तिगत और पेशेवर समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस पूरे निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुस्तैद रहें.