कबीर जयंती महोत्सव पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रसादराव जामि की पुस्तकों का होगा विमोचन
कबीर जयंती महोत्सव पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रसादराव जामि की पुस्तकों का होगा विमोचन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
बड़ी खाटू। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज द्वारा संचालित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह -2026 का विशाल कार्यक्रम 29 जून 2026 को कबीर जयंती महोत्सव पर किया जाएगा जिसमें तेलंगाना से हमारे कबीर प्रेमी परम भक्त वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक विद्यासागर प्रसादराव जामि द्वारा लिखित समाज का सर्वांगीण विकास उन्नति की भावना से जनहित राष्ट्रहित में विभिन्न पुस्तकों का विमोचन कबीर जयंती महोत्सव "कोहिनूर सम्मान-2026" दिनांक 29 जून 2026 को कार्यक्रम में इन सभी पुस्तकों का विमोचन सम्मानित कबीर मंच द्वारा किया जायेगा।।
आपको बता दें कि विद्यासागर प्रसादराव जामि सीनियर हिंदी पंडित वरिष्ठ साहित्यकार एवं सम्पादक है। आपको कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है जिसमें
*विद्या सागर (विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर (बिहार), भारत
*विद्यावाचस्पति (विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर (बिहार), भारत
*विद्या वाचस्पति (काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी (उत्तर प्रदेश),भारत
*साहित्यानुरागी (त्रिभुवन विश्वविद्यालय (काठमांडू), नेपाल
*GENIUS OF INDIA AWARD - 2026
*स्वदेश संस्थान, अयोध्या द्वारा सम्मानित हैं। आप भारत के महान हस्तियों में से एक 'कोहिनूर' है।